फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भौतिक विज्ञान के कठिन सवालों से चकराए विद्यार्थी

विज्ञापन
बलरामपुर में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीआईओएस मृदुला आनंद।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की भौतिक विज्ञान 12वीं की परीक्षा बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में कराई गई। परीक्षा में कठिन प्रश्नों को देखकर विद्यार्थी चकरा गए। परीक्षा सेंटर से बाहर निकले छात्र-छात्राओं का कहना था कि प्रश्नपत्र उम्मीद से ज्यादा कठिन था। परीक्षा के दौरान बाहरी व आंतरिक सचल दल ने कक्षों का निरीक्षण किया, टीम को सब कुछ बेहतर मिला।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी योगेश कुमार मिश्र ने बताया कि भौतिक विज्ञान की परीक्षा में कुल 10,563 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 10,177 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 386 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा कराए जाने का निर्देश दिया।

प्रश्नों में उलझे नजर आए विद्यार्थी
भौतिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे राकेश ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी ज्यादा कठिन था। इसके चलते प्रश्नों को लिखने में काफी परेशानी हुई। हर्षित ने कहा कि भौतिक के प्रश्नों को तोड़ मड़ोड़ कर पूछा गया, इसके चलते प्रश्नों को समझने में परेशानी हुई। प्रिया गुप्ता ने कहा कि परीक्षा तो दे दी है। कुछ प्रश्न कठिन थे, जिन्हें हल करने में मुश्लिक हुई है। इस परीक्षा में पहली बार इतना मुश्किल प्रश्नपत्र आया है। काजल का कहना था कि एक प्रश्न बहुत ही ज्यादा कठिन था। सीधे प्रश्न पूछने के बजाय घुमाकर पूछे गए। इससे समझने में दिक्कत हुई है, फिर भी प्रश्नपत्र हल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें