फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संविधान की प्रस्तावना पढ़ कानून के प्रति निष्ठावान बन रहे छात्र

Sat, 25 Nov 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यालय के एलबीएस महाविद्यालय के संविधान स्थल पर रखी भारत के संविधान की मूल प्रति छात्रों को कानून व संविधान के प्रति निष्ठावान बना रही है। महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाला छात्र पहले दिन संविधान की प्रस्तावना पढ़ भारत के संप्रभुता और अखंडता के प्रति श्रद्धा रखने की शपथ लेता है। रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर यहां सेल्फी विद संविधान मुहिम का आयोजन भी किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में एकत्रित विद्यार्थी संविधान की मूल प्रति के साथ सेल्फी लेंगे।
विज्ञापन

एलबीएस के प्राचार्य रवींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय में रखी संविधान की पुस्तक दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में रखी हस्तलिखित संविधान के मूल प्रति की फोटो कॉपी है। इसमें फोटो सहित 22 अध्याय है। यह प्रति भारत सरकार की ओर से महाविद्यालय को भेंट स्वरूप मिली थी। पिछले साल संविधान स्थल का निर्माण करवाकर इसे स्थापित किया गया है।
एलबीएस के हिंदी के विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि 26 नवंबर 1949 में संविधान लेखन तीन प्रतियों में हुआ था। जिसमें एक हस्तलिखित अंग्रेजी संस्करण, दूसरा हस्तलिखित हिंदी संस्करण और तीसरी प्रति हिंदी में टाइप की गई थी। हिंदी के मूल प्रति की फोटो कॉपी महाविद्यालय में रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें