बलरामपुर। राप्ती नदी में डूबे युवक का शव चार दिन बाद शंकरनगर गांव के पास मिला। लगातार तलाश में जुटे गोरखपुर फ्लड पीएसी के जवानों ने शनिवार को युवक का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बीते बुधवार की दोपहर बड़े भाई की साली आलिया को डूबने से बचाने के लिए महराजगंज तराई बाजार निवासी मंसूर राप्ती नदी में कूद गया था। बीते चार दिनों से गोरखपुर 26वीं वाहिनी फ्लड पीएससी के आठ जवान मंसूर की तलाश में नदी में कर रहे थे। नगर कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सिसई घाट से करीब दो किलोमीटर दूर शंकरनगर गांव के पास मंसूर का शव पाया गया। संवाद