पचपेड़वा (बलरामपुर)। भारत-नेपाल सीमा पर वाहनों की सघन जांच कर कड़ी चौकसी बरती गई। एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने शनिवार को सीमा क्षेत्र पर मुस्तैदी दिखाई।
विज्ञापन
आयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद भारत नेपाल सीमा पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने वाहनों की सघन जांच की।
एसएसबी त्रिलोकपुर के उप निरीक्षक योगेश कुमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी अनुज शर्मा, आरक्षी जदुमनी, बासम तारी, प्रताप कल्याण, ग्वाली, मझौव्वा चौकी के अर्जुन पासवान व रवि कुमार आदि ने संयुक्त रूप से भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जवानों ने कार, बस, ट्रक, पिकअप व बाइक सभी वाहनों की गहन जांच की। भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी कर शांति व्यवस्था कायम रखने में एसएसबी जवानों ने अहम योगदान दिया।