फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकता फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक की गई। इसमें मौजूद लोगों से बकरीद व अन्य कार्यक्रम परंपरागत ढंग से मनाने की अपील की गई। इस दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा व सीओ उदयराज सिंह ने पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वध प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी कतई न करें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को उकसाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि उन पर कार्रवाई का शिकंजा कसा जा सके। अराजकतत्वों की सूचना यदि समय पर मिल जाएगी तो उन पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
प्रभारी निरीक्षक ओपी चौहान ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया और अपील की कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखें। बैठक में चौकी इंचार्ज पेहर शमशाद अली व चौकी इंचार्ज हुसैनाबाद तेज नरायन गुप्ता सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें