गैसड़ी। पचपेड़वा ब्लॉक सभागार में बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में वार्ड संयोजक और वार्ड प्रभारियों को बुलाया गया जिसमें चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि 2026 में होने वाले ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में भाजपा को मजबूत करना ही लक्ष्य है। इसके लिए वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा। सभी लोग बीएलओ से मतदाता पुनरीक्षण कराएं, मृतकों के नाम सूची से हटवाएं और नए मतदाताओं को जोड़ा जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और योजनाओं को बताएं, जिससे पार्टी को मजबूती मिले। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेत्री आद्या सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, वरिष्ठ नेता गोविंद पांडेय, ग्राम प्रधान शशि कुमार पांडे, महेश आदि रहे।