फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चेक पोस्ट पर तैनात होगी स्टैटिक निगरानी टीम

Tue, 18 Apr 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने नगर पालिका बलरामपुर व उतरौला में छह, गैसड़ी, तुलसीपुर व पचपेड़वा में तीन उड़नदस्ता टीमें गठित की हैं। प्रत्येक टीम में चार सदस्य होंगे। इसमें दो मजिस्ट्रेट व दो पुलिसकर्मी रहेंगे। इसके अतिरिक्त बलरामपुर में तीन, उतरौला में दो, तुलसीपुर, पचपेड़वा व गैसड़ी में एक-एक चेक पोस्ट बनाए गए हैं। सभी चेकपोस्ट पर स्टैटिक निगरानी टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि स्टैटिक निगरानी टीम वाहनों की जांच करेगी। यदि किसी वाहन में दो लाख रुपये से अधिक की राशि मिलती है एवं उसका ब्योरा नहीं मिल पाता है तो आयकर विभाग के माध्यम से यह रुपये जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। सभी टीमें प्रतीक आवंटन के बाद सक्रिय हो जाएंगी।



जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने में उड़नदस्ता टीम एवं स्टैटिक निगरानी टीम की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए निर्वाचन आयोग ने नौ लाख रुपये एवं सदस्य के लिए दो लाख रुपये तथा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ढाई लाख रुपये व सदस्य पद के लिए 50 हजार रुपये खर्च की सीमा तय की है। कहा कि उड़नदस्ता टीम एवं स्टैटिक निगरानी टीम सभा व रैलियों पर नजर रखेगी एवं खर्च का आकलन भी करेंगी। प्रशिक्षण में एसपी केशव कुमार, एडीएम प्रदीप कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें