उतरौला। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को तहसील सभागार में पोषण पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर महिलाओं से संवाद और जनसुनवाई भी करेंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य तथा सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी संबंधित विभागों को मिलकर कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (संवाद)