फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 गांव के ग्रामीणों को एसएससी ग्रुप ने बांटा सुरक्षा किट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। समाजसेवी धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के एसएससी ग्रुप की तरफ से श्रीदत्तगंज ब्लाक के 10 गांव में कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीणों को सुरक्षा किट बांटा गया। इस दौरान एसएससी ग्रुप के सदस्यों ने ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में एसएससी ग्रुप के प्रतिनिधि डीपी सिंह व अन्य सदस्यों ने श्रीदत्तगंज ब्लाक के ग्राम मनियारिया व महुआ इब्राहिम सहित 10 गांव मे मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया।
सदर विधायक ने एसएससी ग्रुप के एमडी धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना की पहली लहर से लेकर दूसरी लहर तक लगातार गरीब, असहाय व जरूरतमंदों की मदद में जुटे हुए हैं। एसएससी ग्रुप ने जिले के 100 गांव में मास्क व सैनेटाइजर वितरण करने का वादा किया है।
विज्ञापन

इसीक्रम में श्रीदत्तगंज ब्लाक के 10 गांव में आज एसएससी ग्रुप के सदस्यों ने सुरक्षा किट प्रदान कर ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए प्रेरित करने का काम किया है। सदर विधायक ने ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण कराने का सुझाव भी दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि क्रांतिवीर सिंह, आजाद सिंह, बलवीर सिंह, रामपाल सिंह व दुर्गेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें