फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एसएसबी ने पकड़ा 23.20 क्विंटल चीनी कद्दू के बीज

Sun, 11 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-27-बलरामपुर के कंचनपुर में कद्दू के बीज के साथ मौजूद पकड़े गए आरोपी ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 50वीं वाहिनी के जवानों ने 23.20 क्विंटल चीनी कद्दू के बीज बरामद किया है। 58 बोरियों में भरे बीज के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो भारतीय नागरिकों को पकड़ा गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सभी को सीमा शुल्क विभाग, बढ़नी के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसबी की 50वीं वाहिनी की ई-समवाय कंचनपुर के जवानों ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। उप निरीक्षक (सामान्य) जगदीश नारायण ने बताया कि जवानों ने सीमा चौकी क्षेत्र में एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसमें लदी 58 बोरियों में चाइनीज कद्दू बीज मिला। तौल करने पर बीज की कुल मात्रा 2320 किलोग्राम निकली। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली, बीज और दोनों भारतीय नागरिकों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, बढ़नी को सौंप दिया गया।
नौ लाख रुपये से अधिक कीमत का अनुमान
बरामद बीज की कीमत 400 रुपये प्रति किलोग्राम बताई जा रही है। इस हिसाब से 2320 किलोग्राम बीज की कीमत करीब 9.28 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि, बरामद बीज का आधिकारिक मूल्यांकन होने के बाद ही इसकी वास्तविक कीमत स्पष्ट होगी। कद्दू के बीज का इस्तेमाल खेती के साथ-साथ खाद्य पदार्थ तैयार करने में भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें