फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लीग मैच में एसएसबी गाजीपुर सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी। रजा क्रिकेट क्लब वीरपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग के चौथे दिन का मैच रोमांचक रहा। बुधवार को दिनभर के खेल में तीन मुकाबले खेले गए। एसएसबी गाजीपुर ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले मैच में अहमद ट्रेडर्स हबीब नगर और सिटी सनशाइन बलरामपुर की टीम आमने-सामने थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटी सनशाइन की टीम ने 9 विकेट पर 113 रन बनाए। जवाब में अहमद ट्रेडर्स हबीब नगर ने 114 रन बनाकर मैच जीत लिया, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

दूसरे मैच में एसएसबी गाजीपुर और अरशद इलेवन धवाई की टीम आमने-सामने थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरशद इलेवन धवाई की टीम ने 9 विकेट खोकर 166 रन बनाए। इसके जवाब में एसएसबी गाजीपुर ने 3 विकेट खोकर 167 रन बनाकर मैच जीत हासिल किया। तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला एसएसबी गाजीपुर और अहमद ट्रेडर्स हबीब नगर के बीच खेला गया। गाजीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए। जवाब में अहमद ट्रेडर्स हबीब नगर की टीम 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार एसएसबी गाजीपुर ने 40 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच के दौरान अब्दुल कय्यूम, नसीम अहमद, इमरान, अजय, डॉक्टर सफीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें