पचपेड़वा (बलरामपुर)। एसएसबी 50वीं वाहिनी की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर नेपाल सीमा के निकट एक सांप के शिकारी को धर दबोचा। शिकारी के पास से एक किंग कोबरा सांप बरामद किया गया है। शिकारी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
सांप को संरक्षण के लिए वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। एसएसबी चौकी त्रिलोकपुर के कमांडर आशीष कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल सीमा पिलर संख्या 571 के पास भारतीय सीमा में आते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान इस व्यक्ति के पास एक प्रतिबंधित किंग कोबरा सांप जिंदा बरामद किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जैस मोहम्मद निवासी ग्राम धोबहा जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद सांप को संरक्षण के लिए वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।