फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 30 मंगल दल के सदस्याें को वितरित की खेलकूद किट

Tue, 22 Aug 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला ब्लॉक में मंगलदल के सदस्यों को वितरित किया गया खेलकूद किट।
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की तरफ से सोमवार को ब्लॉक सभागार में 30 मंगल दल के सदस्यों को खेलकूद किट का वितरण किया गया। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ने मंगल दल को किट का वितरण करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाने की प्रक्रिया चल रही है। खेल मैदान बनने के बाद इस मैदान का संचालन युवक व महिला मंगल दल द्वारा किया जायेगा। युवक व महिला मंगल दलों का मुख्य कार्य ग्राम पंचायत में खेलकूद को प्रोत्साहित करने के साथ ही सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना होता है।
उतरौला विकास खण्ड के प्रभारी मनवीर, श्रीदत्तगंज प्रभारी शक्ति मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार की मौजूदगी में उतरौला ब्लाॅक के 7 युवक एवं 7 महिला तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक के 9 युवक और 7 महिला मंगल दल को खेल-कूद किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर ज्ञान बाबू तिवारी, केशवराम तिवारी, सीताराम, सालिकराम व जितेन्द्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें