फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता कराएगा डाक विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। डाक विभाग डिजिटल इंडिया फाॅर न्यू इंडिया शीर्षक पर एक ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मंडल स्तर पर पहले तीन स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 25 हजार, 10 हजार व 5 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि मिलेगी। मंडल स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भी हिस्सेदारी का मौका मिलेगा। यह जानकारी प्रधान डाक घर के अधीक्षक वासुदेव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य इंटरनेट मीडिया से दूर हटकर युवा पीढ़ी में पत्र लेखन के प्रति अभिरूचि को बढ़ावा देना है। इंटरनेट मीडिया के युग में युवाओं की लेखन शैली में रूचि कम होती जा रही है। युवा केवल अपनी परीक्षा में ही लेखन का कार्य करते हैं। पत्र व साहित्य लिखने की प्रतिभा कम हो रही है। ऐसे में डाक विभाग डिजिटल इंडिया फाॅर न्यू इंडिया शीर्षक से पत्र लेखन प्रतियोगिता कराएगा।
बताया कि यह प्रतियोगिता 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयुक वर्ग में कराई जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागी को अंतरदेशी पर 500 शब्द या ए फोर पेपर पर एक हजार शब्द का पत्र लिखकर एक लिफाफे में डाकघर में भेजना होगा। मंडल स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले मेधावी को 50 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले को 25 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें