फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में खुर्शीद व प्रीति कसौंधन ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर के मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज शिवपुरा में खिलाड़ियों को सम्मानित करती जिला पंचाय? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। युवा कल्याण विभाग की ओर से मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज शिवपुरा के खेल मैदान में शनिवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व हरैया सतघरवा ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह नामे ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्वेता सिंह ने बताया कि 100 व 400 मीटर लंबी दौड़ के बालक वर्ग में खुर्शीद व बालिका वर्ग में प्रीति कसौंधन ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी।
ऊंची कूद, गोला फेंक, कबड्डी व वालीबॉल की प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में ब्लॉक कमांडर धर्मानंद मिश्र, ठाकुर प्रसाद पांडेय, अरुण कुमार तिवारी, अशोक कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें