फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में न बरतें कोताही

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सभी 15 कोतवाली व थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित करके फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। इनमें कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य मामलों में पुलिस व राजस्व की टीम को मौके पर जाकर तीन दिन में निस्तारण का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने थाना महराजगंज तराई का निरीक्षण कर समाधान दिवस की अध्यक्षता की। एसपी ने कहा कि भूमि संबंधित सभी मामलों का पुलिस व राजस्व टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराए, जिससे दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद न रह जाए। शिकायतों का निस्तारण कराने में कोई कोताही न बरती जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने सीओ ललिया राधारमण सिंह के साथ थाना परिसर का निरीक्षण किया। मालखाना, हवालात, प्रभारी निरीक्षक कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय व महिला हेल्प डेस्क आदि की नियमित साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

थाना श्रीदत्तगंज में एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा व सीओ उदयराज सिंह ने थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। थाना प्रभारी विपुल पांडेय ने कई शिकायतों का निस्तारण कराया। इसी तरह से कोतवाली नगर, देहात, उतरौला, गैसड़ी व जरवा और थाना पचपेड़वा, गौरा चौराहा, हरैया, ललिया, गैड़ास बुजुर्ग, सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार व तुलसीपुर में भी थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें