फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में विशेष सतर्कता बरते पुलिस : एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने गुरुवार की देर शाम जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के पुलिस अफसरों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके साथ पंचायत चुनाव के बाद गांव में किसी प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एसपी हेमंत कुटियाल, एएसपी अरविंद मिश्र, सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्र सहित एसओजी प्रभारी, सर्विलांस प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
ऑनलाइन समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन डॉ. राकेश सिंह भी शामिल हुए। एडीजी ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कार्य योजना बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बीट पुलिस सिस्टम को मजबूत बनाकर प्रत्येक बीट कांस्टेबिल को अपने निर्धारित क्षेत्र में नियमित रूप से जाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

निरोधात्मक कार्रवाई की जिम्मेदारी कांस्टेबिल को सौंपी गई। थाने के ऐसे पुलिस कर्मी जो अपराध व अपराधियों के संबंधी में अच्छी जानकारी रखते है, उनका जिले की एसओजी टीम के साथ तालमेल स्थापित कराने को कहा ताकि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाकर अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सके।
गंभीर अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ-साथ 82/83 सीआरपीसी की कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। थाना पचपेड़वा में हुई हत्या का शीघ्र खुलासा करने और पंचायत चुनाव के दौरान थाना तुलसीपुर में हुई घटना के संबंध में अभियुक्तों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
त्रिनेत्र एप में अपराधियों के संबंध में डाटा फीड किए जाने का निर्देश दिया गया। पंचायत चुनाव के बाद गांव में आपसी विवाद में किसी प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश एडीजी ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें