फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हार्टअटैक के बाद विशेष न्यायाधीश की हालत स्थिर

Sun, 19 Jul 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश तथा विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट अवधेश कुमार द्वितीय की तबीयत अब स्थिर है। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को न्यायालय में सुनवाई के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर लखनऊ स्थानांतरित किया गया।

चिकित्सकों ने उनका इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम और एंजियोग्राफी सहित आवश्यक जांचें कीं। जांच के बाद उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें