फोटो-14-बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर ज्ञापन सौंपते सपा के पदाधिकारी ।-स्रोत: सपा
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बताते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को रिहा करने और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने के अधिकार की रक्षा की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। सपा नेता पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। इस दौरान जिला महासचिव नरसिंह पाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा विशाल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी मनीष सोनकर, साधु पासवान, नगर अध्यक्ष वसीम खान, गणेश यादव, मंगल यादव, शिवम और पंकज आदि मौजूद रहे।