बलरामपुर। कोरिया में आयोजित होने वाले एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए जिले की खिलाड़ी सोनम आनंद का चयन हुआ है। 20 जुलाई से 18 अगस्त के बीच होने वाली इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाली जिले की यह एक मात्र खिलाड़ी होंगी।
बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के सचिव व मुख्य कोच जियाउल हशमत ने बताया कि विश्व ताइक्वांडो महासंघ कोरिया एवं एशियन ताइक्वांडो यूनियन की तरफ से 20 जुलाई से 18 अगस्त तक कोरिया में एशियनेताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
चैंपियनशिप के लिए सोनम आनंद का चयन किया गया है। इससे पूर्व भी सोनम आनंद ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किया है। वह ग्रेड वन ताइक्वांडो चैंपियनशिप की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है।
एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन होने पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, डॉ. अब्दुल कय्यूम, सीमा पांडेय, तुषार अग्रवाल, सुनील सिंह, संजीव श्रीवास्तव, राजन वर्मा, राजीव गुप्ता, कमल किशोर, शिव कुमार कश्यप, प्रवेश दूूबे व सूर्य प्रकाश आदि ने सोनम आनंद को बधाई दी है।