फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सोनल बनीं मीना मंच की अध्यक्ष व पूजा उपाध्यक्ष

Sat, 29 Apr 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मुजेहनी में शनिवार को मीना मंच का गठन किया गया। वोटिंग के आधार पर सोनल को अध्यक्ष, शाहीन को सचिव, पूजा मौर्या को उपाध्यक्ष व मालती को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि मीना के सहयोगी किरदार राजू के पद पर प्रांजल का निर्विरोध चयन किया गया।
विज्ञापन



मीना मंच के गठन में अध्यक्ष पद के लिए सोनल, आरती, गुड़िया व जासमीन, उपाध्यक्ष पद के लिए तहसीन, मधु व पूजा मौर्य आमने-सामने थे। इसी तरह सचिव पद के लिए अर्पिता, शाहीन व माधुरी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए मालती, माधुरी व अर्पिता ने दावेदारी प्रस्तुत की। विद्यालय में उपस्थित 62 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। 32 वोट पाकर आठवीं की छात्रा सोनल अध्यक्ष, 32 मतों के साथ आठवीं की पूजा मौर्य उपाध्यक्ष, 49 मतों के साथ शाहीन सचिव एवं 31 वोट पाकर मालती कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। माधुरी, अर्पिता, तहसीन, साकिरा, गुड़िया व जासमीन का चयन सदस्य के रूप में किया गया है।


मीना मंच की पूरी चुनावी प्रक्रिया जिला स्काउट मास्टर व इंचार्ज प्रधानाध्यापक महमूदुल हक की देखरेख में पूरी की गई। शिक्षक अनिल कुमार ने पीठासीन अधिकारी, शिक्षिका नंदिनी ने मतदान अधिकारी प्रथम, अमित कुमार ने मतदान अधिकारी द्वितीय व अल्पना कुमारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका निभाई। चुनाव के बाद प्रधानाध्यापक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए मंच की ओर से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें