बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को दरकिनार कर कई स्थानों पर आज भी लोग सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को ऐसा ही एक नजारा भगवतीगंज मंडी समिति स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर देखने को मिला। खाद लेने के चक्कर में किसान सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आए। पुलिस विभाग का कोई कर्मचारी न होने के चलते लोग बेधड़क एक-दूसरे से सटकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
जिले में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के ग्राफ के बावजूद प्रशासन सचेत नहीं हो रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर आए दिन लोग सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को भगवतीगंज मंडी समिति स्थित इफ्को किसा सेवा केंद्र पर खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ देखी गई। कोरोना के खतरे को नजरअंदाज कर किसान एक-दूसरे से पूरी तरह सटकर खड़े नजर आए। कई किसानों ने तो मास्क भी नहीं लगाया हुआ था।
पुलिस विभाग का कोई कर्मचार मौके पर मौजूद न होने के कारण उन्हें सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन भी नहीं कराया गया था। इफ्को पर मौजूूद कर्मचारी किसानों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील तो कर रहे थे लेकिन इसका कोई खास असर किसानों पर नहीं दिखाई दे रहा था।
एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की जा रही है। पुलिस टीमें भी गांवों में जाकर मुनादी के माध्यम से लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए जागरूक कर रही हैं। कहीं पर भीड़ की सूचना मिलने पर वहां पुलिस टीमें भेजकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जाता है।