फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तो एनआईए को सौंपी जा सकती है टेरर फंडिंग मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील जिले से टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार फतेहगढ़ निवासी प्रदीप ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पूछताछ में प्रदीप ने माना है कि उसने साथियों के साथ मिलकर बलरामपुर समेत कई जिलों में गरीब और अशिक्षित लोगों के बैंक खाते खुलवाए। उन्हीं बैंक खातों में बड़े पैमाने पर अवैध लेन-देन किया। कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस भी चिह्नित किए गए हैं, जो पाकिस्तान से जुड़े हैं। जल्द ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) या अन्य केंद्रीय एजेंसी को जांच सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन

बैंक खातों में ठगी से जुटाए पैसे भेजे, फिर एटीएम कार्ड से नकद निकासी कर कैश डिपॉजिट मशीन के माध्यम से दूसरी जगह ट्रांसफर किया। पैसे सिंगापुर स्थित कंपनी के मोबाइल एप के माध्यम से पाकिस्तान भेजे जा रहे थे। अब जांच के लिए एसपी ने साइबर सेल और सर्विलांस टीम को सक्रिय किया है।
बलरामपुर के जिन लोगों के नाम पर बैंक खाते खोले गए थे, उनकी पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कई लोगों को पता ही नहीं था कि उनके खातों से लाखों के लेन-देन किए गए। पुलिस ने 16 से अधिक खातों की छानबीन की है। सिंगापुर के एप की जांच के लिए केंद्र से साइबर टीम की मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें