फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तो मां पाटेश्वरी देवी के नाम से जाना जाएगा श्रावस्ती एयरपोर्ट

Thu, 13 Jun 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रावस्ती - बलरामपुर काॅमन एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने को है। इसी के साथ एयरपोर्ट का नाम मां पाटेश्वरी देवी एयरपोर्ट किए जाने की कवायद भी शुरू हो गई है। अभी तक इसे श्रावस्ती एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता है। भूमि अधिग्रहण के बाद बलरामपुर जिले में विस्तार होने से नामकरण की जरूरत बताई जा रही है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह कहते हैं कि नामकरण की कवायद शुरू हो गई है, जल्द ही मां पाटेश्वरी देवी के नाम से यह एयरपोर्ट जाना जाएगा।
विज्ञापन

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) से इसी साल 10 मार्च को श्रावस्ती एयरपोर्ट का शुभारंभ कर उड़ान की सेवाएं शुरू की गई है। यह सभी उड़ाने लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से कनेक्ट हैं। उसी समय उड्डयन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त सामंजस्य से श्रावस्ती एयरपोर्ट का विस्तार बलरामपुर में किए जाने का निर्णय हुआ। जिसके क्रम में श्रावस्ती-बलरामपुर कॉमन एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए बलरामपुर में 40.5 हेक्टेयर जमीन दिए जाने की कार्रवाई प्रशासन ने की। जिलाधिकारी का कहना है की भूमि अधिग्रहण किए जाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। बताया कि 357 किसानों से भूमि बैनामा हो चुका है और किसानों को 43 करोड़ रुपये के मुआवजे का भुगतान भी किया जा चुका है। अब नामकरण के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर उड्डयन विभाग को भेजा गया है। एयरपोर्ट का नाम मां पाटेश्वरी देवी होने से पर्यटकों का रुझान और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें