बलरामपुर के एसआर माडर्न जूनियर हाईस्कूल छपिया में आयोजित कार्यशाला में योगाभ्यास करती छात्राए?
- फोटो : BALRAMPUR
फपेहर बाजार (बलरामपुर)। एसआर माडर्न जूनियर हाईस्कूल छपिया रेड़वलिया पेहर बाजार में 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम अपराजिता के तहत सोमवार को योगा वर्कशाप कराया गया। बेटियों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का तरीका बताया गया। योग गुरु ने बेटियों को योगाभ्यास करने का तरीका बताया।
योग गुरु ने बेटियों को यम (शपथ लेना), नियम (आत्म अनुशासन), आसन (मुद्रा), प्राणायाम (श्वास नियंत्रण), प्रत्याहार (इंद्रियों का नियंत्रण), धारणा (एकाग्रता) व ध्यान (मेडिटेशन) आदि गतिविधियों का योगा कराते हुए बेटियों को जानकारी दी।
योगाभ्यास करके बेटियों ने स्वस्थ रहने का तरीका सीखा। शिक्षक राजू यादव, पुष्पा यादव, शाहीन खां, प्रगति मौर्या, ज्योति मौर्या, इंद्रा व मंगल प्रसाद आदि ने बेटियों को योग करने के तरीके बताए। स्कूल की 188 बेटियों ने शपथ पत्र भरकर नियमित योग करने का संकल्प लिया।