फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 2.82 करोड़ से होगा तीन नहरों की ढलान का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तीन नहरों के दोनाें किनारों पर ढलान निर्माण का कार्य दो करोड़ 82 लाख 41 हजार रुपये से कराया जाएगा। राप्ती नहर निर्माण मंडल प्रथम ने टेंडर निकालकर तैयारी शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन महीने के अंदर नहरों के ढलान निर्माण का कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

हार्ड एरिया के किसानों को गर्मी के मौसम में सिंचाई की सुविधा मुहैया कराने के लिए नहरों के किनारों को पक्का किया जाएगा। दो ब्लॉक हरैया सतघरवा एवं तुलसीपुर में राप्ती मुख्य नहर से निकली तीन शाखा के दोनों किनारों पर पक्का निर्माण कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। नहर के दोनों किनारे कच्चे होने से पानी को संचित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का निराकरण कराने के लिए राप्ती नहर निर्माण मंडल प्रथम ने तुलसीपुर ब्लॉक के हल्लौरा व प्रेमपुर नहरों में 500-500 मीटर लाइनिंग निर्माण पर एक करोड़ 54 लाख 92 हजार रुपये खर्च करने की कार्ययोजना तैयार की है। हरैया सतघरवा ब्लॉक के लालनगर सिपहिया गांव के पास भुजेहरा नहर के दोनों किनारे 60 मीटर पक्का निर्माण के लिए एक करोड़ 27 लाख 49 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।




बेहतर सिंचाई की मिलेगी सुविधा
तीन नहरों के किनारों पर पक्का निर्माण कराने के लिए टेंडर कराया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कराया जाएगा। इससे किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र प्रसाद, अधिशासी अभियंता राप्ती नहर निर्माण मंडल प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें