फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगीचे में कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के कटहा नाला के पास एक बाग में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तुलसीपुर थाने की पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाना के एसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को नेशनल हाईवे पर सोनपुर व पुरुषोत्तमपुर गांव के बीच कटहा नाला के पास एक बाग में ग्रामीणों ने कंकाल मिलने की सूचना दी। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचकर कंकाल को जमीन से बाहर निकाला गया।
कंकाल का सिर और कमर के नीचे का पैर मिला है। सिर सूख गया है। पैर से लग रहा है कि चार-पांच दिन पहले का ही शव है। महिला का शरीर होने की संभावना है। कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें