महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिहरनगर गांव में तीन अक्तूबर को संदिग्ध हालात में नव विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतका के पति समेत सभी छह की पुलिस तलाश कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई पीएन तिवारी ने रविवार को बताया कि हरिहरनगर गांव में तीन अक्तूबर को छत के कुंडे से लटककर नव विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मृतका के पिता उतरौला कोतवाली क्षेत्र के पुरैना वाजिद निवासी शाबान की तहरीर पर पति शकील, पति के भाई शमीम, वकील, साबिर, सास मोहर्रमा व दादी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शाबान ने तहरीर में कहा है कि ससुरालीजन उसकी बेटी को अक्सर प्रताड़ित किया करते थे और मारते पीटते थे। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।