फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खेत में दिखा छह फीट लंबा अजगर, दहशत

विज्ञापन
बलरामपुर के लैबुड्डी बनकटवा गांव में निकला अजगर ।-संवाद
विज्ञापन
ललिया। वनकटवा रेंज के लैबुड्डी वनकटवा गांव के पास सोमवार को करीब छह फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेत में विशाल सर्प को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रोहन लाल ने बताया कि अजगर को सोहेलवा वन्यजीव अभयारण्य के दक्षिणी खैरवान बीट में सुरक्षित वातावरण में छोड़ दिया गया है। इस दौरान डिप्टी रेंजर केके द्विवेदी, राजेश कुमार वर्मा, कर्ताराम सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही। विभाग की तत्परता से गांव में फैली दहशत खत्म हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें