बलरामपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैड़ास बुजुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन चिकित्सक सहित छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने सभी का वेतन रोक कर स्पष्टीकरण मांगा है।
सीएमओ ने अस्पताल के ओपीडी में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, हीट वेव से बचाव की तैयारियों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के समय तक ओपीडी में 62 मरीजों का उपचार किया गया था। सीएचसी में चिकित्साधिकारी डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. नूरी खान, डाॅ. दीपक कुमार, वार्ड बॉय अश्वनी कुमार, एलएचवी शशि पांडेय व बीसीपीएम त्रिलोकी नाथ यादव अनुपस्थित पाए गए। गैरहाजिर सभी कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। इस अवसर पर सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग के अधीक्षक डॉ. शोएब अख्तर आदि मौजूद रहे। (संवाद)