फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विजलेंस की जांच में बिजली चोरी करते पाए गए छह उपभोक्ता

Wed, 10 Jun 2026 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-33-बलरामपुर के लालाजोत में जांच करती विजिलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ।-स्रोत: विभ
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार सुबह विजिलेंस और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने कई गांवों में छापा मारकर छह लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। बिजली चोरी के आरोप में सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




विद्युत वितरण खंड बलरामपुर के 33/11 केवी स्टीम पावर हाउस एवं 132 केवी उपकेंद्र बलरामपुर से जुड़े लालाजोत, खगाईजोत, भरिया एवं खरहरगड़ही गांव में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने कई स्थानों पर जांच की और छह लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। अभियान का नेतृत्व विजिलेंस इंस्पेक्टर उमेश्वर प्रताप यादव ने किया। उनके साथ विजिलेंस विभाग के अवर अभियंता मुनेंद्र कुमार एवं विद्युत वितरण खंड के अवर अभियंता अवधेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



उपखंड अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि बिजली चोरी से सरकार को राजस्व का नुकसान होता है। इसके अलावा ओवरलोडिंग, विद्युत फॉल्ट और तार जलने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इससे नियमित उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि कुछ लाइनमैन और बिजली कर्मियों के संबंध में भी शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें