फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: साहब! प्लॉट में भर रहा पानी, स्कूल गिर जाएगा

Sat, 15 Jun 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आदर्श आचार संहिता के चलते तीन माह बाद तहसीलों में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ जुटी। सदर तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पहुंची धुसाह निवासिनी अंजू कुमारी ने शिकायत किया कि विपक्षी खाली पड़े प्लाट में पानी गिरा रहे हैं। इसके चलते बगल में ही स्थित एक निजी स्कूल के गिरने का खतरा है। सेवानिवृत लेखपाल द्वारिका प्रसाद ने शिकायत किया कि एक वर्ष बाद भी अवशेष धनराशि का भुगतान नहीं मिल पाया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कलवारी निवासी तुलसीराम, कृष्ण कुमार, हनुमान प्रसाद, अमन, राम चंदर, घनश्याम व स्वामी नाथ आदि ने सीसी रोड निर्माण में विपक्षियों द्वारा अवरोध उत्पन्न किए जाने की शिकायत की। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने सभी फरियादियों की समस्या सुनी। शिकायतों का समय से मौके पर जांच कर निस्तारण किये जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। तुलसीपुर में मोहर्रम अली ने विपक्षियों द्वारा नाली पाट कर कब्जा किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन


112 शिकायतों में से 12 का हुआ निस्तारण
- जिले के तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 118 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इसमें से मात्र 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। सदर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 65 फरियादियों ने शिकायत की। मात्र सात शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हुआ। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, जिला विकास अधिकारी गिरीश कुमार पाठक, सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर, पीडी सतीश चंद्र श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, बीएसए कल्पना देवी व डीआईओएस गोविंद राम आदि मौजूद रहे। वहीं तुलसीपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 26 प्रार्थना पत्र आए, इसमें से चार का निस्तारण अधिकारियों ने मौके पर किया। यहां अपर जिला अधिकारी न्यायिक प्रमोद कुमार, एसडीएम अभय कुमार सिंह, तहसीलदार प्रमेश कुमार व सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह उतरौला तहसील में 27 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से एक ही शिकायत का निस्तारण मौके पर हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें