फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: साहब! बेटा खर्चा नहीं देता, करता है मारपीट

Sun, 23 Jul 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस पर एसपी ने सुनी फरियाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। साहब! मैं बुजुर्ग होने के कारण कहीं काम नहीं कर पा रहा हूं। बेटा घर में जबरदस्ती रहता है। खर्चा मांगने पर वह मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। खर्चा न मिलने के कारण भूखे पेट रहकर दिन काटने को मजबूर हूं। यह शिकायत शनिवार को तुलसीपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में चौहत्तरकला निवासी इस्लाम अली ने की। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपनिरीक्षक गुरसेन सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का निस्तारण कराया।
इसी तरह चैनपुर निवासी मोहम्मद हसन ने शिकायत की कि बंटवारे के बावजूद उसके भाई हिस्सा नहीं दे रहे हैं। उसके हिस्से पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। देवीपाटन रोड निवासिनी शांति देवी ने कहा कि बीते माह उनके पति की मौत हो गई है। उनके पति का बैंक में कुछ पैसा जमा था। पैसा निकालने के लिए बैंक में परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड मांगा जा रहा है, लेकिन उनका एक बेटा अशोक कुमार बैंक में आधार लगाने के लिए नहीं दे रहा है, जिससे पैसा नहीं निकल पा रहा है। उपनिरीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया। गौरा चौराहा थाने में एसपी केशव कुमार ने फरियादियों की फरियाद सुनी। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाले सभी मामलों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष तेज नारायन गुप्ता आदि मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने सादुल्लाहनगर व रेहरा बाजार थाने में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समय सीमा के अंदर शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर बृजानंद सिंह व प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार ओम प्रकाश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जिले के अन्य थानों में भी थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्या सुनी और शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें