फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिल संशोधन के लिए पांच माह से चक्कर लगा रही हूं साहब

Sat, 18 Jul 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-25-बलरामपुर के तुलसीपुर में लोगों की ​शिकायत सुनते डीएम व एसपी।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। गलत बिजली बिल के संशोधन के लिए पांच महीने से विभाग के चक्कर लगा रही ग्राम सड़वा गुलरिहा निवासी उर्मिला देवी ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के सामने अपनी पीड़ा रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद बिजली विभाग की ओर से फर्जी रिपोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण दिखा दिया गया, जबकि उनका बिल अभी तक सही नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने बिजली, भूमि विवाद, मतदाता सूची समेत विभिन्न समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में ग्राम गिरधरडीह निवासी जब्बार ने मकान संख्या 222 की मतदाता सूची में फर्जी तरीके से नाम जोड़े जाने की शिकायत की। उन्होंने जांच कर गलत नामों को हटाने की मांग की। वहीं ग्राम सोनपुर निवासी सीताराम ने गाटा संख्या 341 की राजस्व, लेखपाल और पुलिस टीम की मौजूदगी में पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई। राजेश श्रीवास्तव ने खरीदे गए प्लॉट में दो फीट भूमि पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए पैमाइश कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम शीतलापुर देहात की साधना, सुमन देवी, रीनू देवी और विद्या देवी को आवासीय भूमि के पट्टे भी वितरित किए।
उधर, उतरौला तहसील में अपर जिलाधिकारी ज्योति राय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। श्रीदत्तगंज निवासी मोहम्मद इब्राहिम ने गलत बिजली बिल को ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वहीं उमेश वर्मा ने गांवों में अंश संशोधन के लिए कैंप नहीं लगाए जाने की शिकायत की। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज, क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार, तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप और नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें