फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गोदाम पर सन्नाटा, एजेंसियों पर जुट रही भीड़

विज्ञापन
बलरामपु के गौरा चौराहा पर एजेंसी में बुकिंग के लिए खड़े उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। रविवार को स्टॉक न आने के कारण सोमवार को गैस गोदामों पर सन्नाटा नजर आया। गोदाम पर डाला लगाकर संचालक नदारद दिखे। वहीं एजेंसियों पर बुकिंग व पर्ची के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी। जिला प्रशासन बुकिंग के ग्राफ में गिरावट आने पर स्थिति सामान्य होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

नगर के धर्मपुर स्थित राप्ती गैस एजेंसी के गोदाम पर सोमवार को गैस खत्म हो गई। 24 मार्च को गैस प्राप्त करने की सूचना चस्पा दिखी। सिलिंडर लेकर पहुंचे उपभोक्ता रामलखन व सरताज ने बताया कि पर्ची पर आज की तारीख लिखी थी, लेकिन गोदाम पर सिलिंडर ही नहीं है। कोई दिख भी नहीं रहा है। इसी तरह मोहन व योगेश पर बाइक पर सिलिंडर लेकर वापस होते दिखे। तुलसीपुर मार्ग स्थित बालाजी गैस गोदाम पर भी सिलिंडर का वितरण नहीं हुआ। रविवार को डिपो बंद होने के कारण ट्रक न आने की बात उपभोक्ताओं को बताई गई। इसी तरह उतरौला, तुलसीपुर, श्रीदत्तगंज, पचपेड़वा, गैसड़ी व शिवपुरा में भी एजेंसियों पर सिलिंडर का स्टॉक न होने के कारण सोमवार को वितरण नहीं हुआ। उपभोक्ता सिलिंडर लादकर तो पहुंचे, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ा।
स्थिति सामान्य, जल्द शुरू होगी होम डिलीवरी
गैस सिलिंडर वितरण की स्थिति सामान्य हो गई है। एजेंसी व गोदामों पर उपभोक्ताओं की भीड़ कम हुई है। एक-दो दिनों में सिलिंडर की होम डिलीवरी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सूरज शुक्ल, नोडल एलपीजी बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें