फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सिकंदरे आजम बने शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

Tue, 09 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कौवापुर में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन हुआ। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। सिकंदरे आजम को सर्वसम्मति से तुलसीपुर ब्लॉक का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन



चुनाव अधिकारी प्रेम कुमार गुप्ता ने बताया कि नई ब्लॉक कार्यकारिणी में सिकंदरे आजम को अध्यक्ष, कौशल किशोर सिंह, प्रेमदास व डालीदयाल को उपाध्यक्ष व राजाराम यादव को मंत्री बनाया गया है। इसके अतिरिक्त नियाज अहमद, मुनीश कुमार व कशफद्दुल्ला खां को संयुक्त मंत्री, हरीशचंद्र को कोषाध्यक्ष, आरती पांडेय को लेखाकार, इंद्रसेन सिंह को ऑडिटर तथा पंकज कुमार यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें