गोरखपुर जोन मेंं श्रीदत्तगंज थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित को किया जा रहा सम्मानित।-स्रोत: स्वयं
बलरामपुर। गोरखपुर जोन में आयोजित रायफल रिवाॅल्वर/पिस्टल शूटिंग स्पर्धा-2024 में श्रीदत्तगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित ने आठ पदक हासिल किए हैं। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों ने जिले के लिए 12 पदक जीते हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पिस्टल एवं कार्बाइन शूटिंग स्पर्धा में चार गोल्ड, तीन सिल्वर तथा एक कांस्य पदक मिला है। श्रीदत्तगंज थाने के ही उप निरीक्षक शुभम यादव ने पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक व आरक्षी मंगलम विश्वकर्मा ने राइफल शूटिंग में सिल्वर पदक हासिल किया है। गौरा चौराहा थाने में नियुक्त आरक्षी सारंग कनौजिया ने राइफल शूटिंग में कांस्य पदक एवं पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी अभय यादव ने राइफल शूटिंग में कांस्य पदक हासिल किया है। ओवरऑल पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में बलरामपुर जनपद ने चल वैजयंती पर अपना कब्जा जमाया है। एसपी विकास कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।