फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रतिबंधित दवाओं को जल्द वापस करें दुकानदार

Sun, 04 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के पेहर बाजार में आयोजित बैठक में मौजूद दवा विक्रेता।
विज्ञापन
पेहर बाजार (बलरामपुर)। हाल ही में प्रतिबंधित की गईं दवाओं को दुकानदार दुकान पर न रखें बल्कि उसे तत्काल दवा कंपनियों को वापस कर देंं। बिना बैच नंबर मिलान के कोई भी दवा न खरीदें। शासन के मानक के अनुसार ही अपनी दुकानों को व्यवस्थित रखें।
विज्ञापन

यह बातें रविवार को पेहर बाजार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री अजय श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि शासन की तरफ से कुछ दवाओं को बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अभी भी कुछ दुकानदारों ने दवा कंपनियों को ऐसी दवाएं वापस नहीं की हैं। जल्द से जल्द कंपनियों को दवा वापस कर दी जाएं।
बिना बैच नंबर मिलान के दवा लेने पर दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बिना बैच नंबर के कोई भी दवा न खरीदें। फ्रिज मेडिकल स्टोर का अनिवार्य अंग है। ऐसे में दुकानदार अपनी दुकान में फ्रिज अवश्य रखें, ताकि वैक्सीन सही तापमान में रखी जा सके। इस अवसर पर डॉ. अनिल प्रकाश श्रीवास्तव, बबलू श्रीवास्तव, राघवेंद्र मौर्य, डॉ. आवेश, राजन श्रीवास्तव, मोहम्मद तसलीम, बृजेश शुक्ला, डॉ. राज मित्रा, मोहम्मद चाँद, अबू उमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें