फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पेट्रोल डालकर फूंक दी दुकान

Sun, 26 Feb 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आग की दो घटनाओं में दुकान व घर का सारा सामान व 35 हजार रुपये की नकदी जल गई। दुकानदार ने आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाना क्षेत्र में पिपरहवा चौराहे के पास चाय-नाश्ते की दुकान में शनिवार रात आग लग गई। दुकानदार पुष्पा ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा कि उसकी दुकान के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान है। बीती रात विशुनपुर निवासी सलीम, शमीउल्ला व सगीर बाइक से पहुंचे और उसकी दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे दुकान में रखा सारा सामान और 30 हजार रुपये की नकदी जल गई। देवीपाटन चौकी प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
इसी तरह ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम मकुनहवा इमिलिया निवासी अलखराम गौतम ने बताया कि रविवार सुबह वह खेत में थे। तभी अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। आग से घर का सारा सामान तथा झोले में रखे पांच हजार रुपये जल गए। हल्का लेखपाल वासिफ ने बताया कि क्षति का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी गई है। पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें