फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धूमधाम से निकली चक्रवर्ती सम्राट अशोक की शोभायात्रा

Wed, 29 Mar 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। चक्रवर्ती सम्राट अशोक की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। सम्राट अशोक की शोभायात्रा में युवा उत्साहित नजर आए। शोभायात्रा में सम्राट अशोक के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर की झांकी भी शामिल रही। युवाओं ने सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ सम्राट अशोक महान सेवा समिति बलरामपुर के संरक्षक रक्षाराम मौर्य ने किया। अशोक सम्राट की झांकी के साथ पदाधिकारी चल रहे थे। शोभायात्रा बुद्धा पार्क से निकलकर वीर विनय चौराहा, आंबेडकर तिराहा, मेजर चौराहा, चौक बाजार, वीर विनय चौराहा व संतोषी माता मंदिर तिराहा होते हुए पुन: बुद्धा पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद मौर्य, प्रबंधक राजेश कुमार मौर्य, राम दास, शंभू दयाल मौर्य, राम गोपाल मौर्य, आजाद मौर्य आदि मौजूद रहे। उधर शोभायात्रा निकालने के लिए अनुमति न दिए जाने पर समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम का घेराव भी किया। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि पदाधिकारियों से वार्ता करके समस्या का समाधान करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें