फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जेईई एडवांस में 2145वीं रैंक लाकर शिवम ने बढ़ाया जिले का मान

Tue, 02 Jun 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-34-​शिवम का मुंह मीठा कराते परिजन।-स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बलरामपुर। मेहनत, आत्मविश्वास और लगन के दम पर सफलता की नई इबारत लिखते हुए जिले के मेधावी शिवम पांडेय ने जेईई एडवांस 2026 में ऑल इंडिया रैंक 2145 हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। हाल ही में सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जिले के टॉप टेन में स्थान बनाने वाले शिवम ने अब देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। नगर के टेढ़ीबाजार निवासी डॉ. पुरुषोत्तम पांडेय ने बताया कि बेटे शिवम ने इस परीक्षा की तैयारी किसी कोचिंग संस्थान या विशेष कक्षाओं की सहायता के बिना की थी। शिवम का कहना है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत से कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। अन्य विद्यार्थियों को संदेश देते हुए शिवम ने कहा कि पढ़ाई में सफलता के लिए आलस्य और समय की बर्बादी से दूर रहना जरूरी है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें