फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पैतृक जमीन में हिस्से के लिए दो वर्ष से दौड़ रहीं

विज्ञापन
देहात कोतवाली में फरियाद सुनते पुलिस अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को 15 थानों में अधिकारियों ने पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान पीड़ितों ने अधिकारियों के समक्ष अपना दर्द बयां किया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार संतोष राम यादव, सीओ सिटी ज्योतिश्री व प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी देहात कोतवाली में शनिवार को पीड़ितों के शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। ग्राम धर्मपुर खजुरिया निवासी कोयला देवी ने सुबह करीब 11:45 बजे प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि पैतृक जमीन में हिस्सा पाने के लिए दो वर्ष से चक्कर काट रही हूं। मेरे अनपढ़ होने का विपक्षियों ने फायदा उठाकर फर्जी बैनामा करा लिया। नायब तहसीलदार व सीओ सिटी ने पुलिस व राजस्व की टीम गठित करके मामले का मौके पर जाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
देहात क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी अनीता देवी ने प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि रास्ते के विवाद में विपक्षियों ने करीब तीन माह पहले पिटाई की। कार्रवाई के लिए भटक रही हूं। इसी तरह रंगीला, सुनीता, संगीता, मनोहर व समीर आदि ने जमीन से जुड़े विवादों का निस्तारण कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। सुनवाई के बाद प्राप्त सभी प्रार्थनापत्रों का निस्तारण कराने के लिए मौके पर पुलिस व राजस्व की टीम भेजी गई। नगर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पीड़ितों के मामलों की सुनवाई।
विज्ञापन

उतरौला कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह, रेहरा बाजार में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, सादुल्लाहनगर में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा, गैड़ास बुजुर्ग में राजीव कुमार मिश्र व श्रीदत्तगंज में अविरल शुक्ल ने शिकायतों की सुनवाई की। तुलसीपुर में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, पचपेड़वा में ओमप्रकाश चौहान, जरवा में प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल, ललिया में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, महराजगंज तराई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी व गौरा चौराहा में थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने समाधान दिवस में आने वाले पीड़ितों के मामलों की सुनवाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें