फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन का बेटा शशांक बना जिला कृषि अधिकारी

विज्ञापन
शशांक चौधरी - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के पावर कार्पोरेशन में एक्सईएन के पद पर तैनात सुनील कुमार के बेटे शशांक चौधरी का जिला कृषि अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। पीसीएस परीक्षा 2017 में चयनित होकर शशांक ने नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

एक्सईएन ने शुक्रवार को बताया कि उनके बेटे शशांक का पीसीएस परीक्षा 2017 में जिला कृषि अधिकारी के पद चयन हुआ है। शशांक ने प्राथमिक शिक्षा विवेकानंद शिशु मंदिर विद्युत नगर एनटीपीसी टांडा में तथा कक्षा आठ से 12 तक श्याम सुंदर सरस्वती विद्यालय इंटर कालेज साहेबगंज अयोध्या से पढ़ाई की।
वर्ष 2008 से 2012 तक चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय कानपुर से एग्रीकल्चर एंड टेक्नालॉजी में बीएससी की पढ़ाई की। नेशनल अकादमी ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च मैनेजमेंट हैदराबाद से एग्रीकल्चर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया।
विज्ञापन

कानपुर में रहकर शशांक ने पीसीएस परीक्षा की तैयारी की। शशांक की सफलता पर पिता सुनील कुमार, माता कांती चौधरी व भाई प्रशांत चौधरी ने खुशी व्यक्त की है। प्रशांत दिल्ली से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें