फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मानवता शर्मसार, नवजात बच्ची को फेंका

Sat, 01 Apr 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। नवरात्र के नौ दिनों में लोग मां की आराधना करते हैं। देवी की आराधना करने वाले इस देश में कुछ लोग अभी भी बेटियों को बोझ मानते हैं। इसी का एक जीता जागता नजारा शुक्रवार की रात तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नैकिनिया गांव में देखने को मिला। यहां पर नवजात बच्ची गांव के पीछे रोते हुए मिली। पुलिस ने महिला चाइल्ड हेल्थ केयर को बच्ची सौंप दी है।
विज्ञापन




सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद कर रही है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बावजूद समाज में कुछ लोग अभी भी बेटियों को बोझ मानते हुए या तो गर्भ में ही मार देते हैं या फिर उन्हें फेंक देते हैं। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे नैकिनिया गांव में किसी ने नवजात बच्ची को कपड़े में लपेटकर जहीर खान के घर के पीछे फेंक दिया। जहीर खान ने बताया कि घर के पीछे बच्ची की रोने की आवाज सुनाई पड़ी तो उन्होंने बाहर निकलकर देखा।


घर के पीछे बच्ची जमीन पर पड़ी रो रही थी। बच्ची पड़ी होने की सूचना ग्राम प्रधान को दी गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर कुुमार सिंह ने यूपी 112 को सूचना दी। उप निरीक्षक जीतन प्रसाद यादव ने बताया कि बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण कर बच्ची को स्वस्थ बताया। बच्ची को महिला चाइल्ड हेल्थ केयर को सौंप दिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें