फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 लाख से बदले जाएंगे जर्जर विद्युत तार व खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। रेहरा बाजार व अचलपुर चौधरी विद्युत उपकेंद्र के जर्जर तारों व बिजली के खंभों को 67 लाख रुपये से बदला जाएगा। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व सांसद गोंडा प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने शुक्रवार को फीता काटकर कार्य का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद रेहरा बाजार ब्लॉक के करीब सवा लाख लोगों को बिजली की बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी। मनकापुर से रेहरा बाजार तक 21 किलोमीटर की दूरी में जर्जर तार व बिजली के खंभे बदले जाएंगे। इसके लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मांग की गई थी, जिसे उन्होंने पूरा किया।
एसडीओ रेहरा बाजार अंकुर वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि लंबी पारेषण लाइन होने से अक्सर बिजली की कटौती कई समस्याओं के चलते हो रही थी। जर्जर तार व खंभे बदले जाने से बिजली की कटौती कम हो जाएगी। क्षेत्र के लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति भी मिलेगी। इस कार्य को मार्च के अंत तक हरहाल में पूरा कर लिया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने एक्सईएन कृष्ण कुमार, एसडीओ प्रशांत शेखर श्रीवास्तव व जेई अमित चौधरी को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें