तुलसीपुर (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में बिना मास्क लगाए श्रद्घालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गुरु पूर्णिमा व सावन मास में मंदिर पहुंचने वाले श्रद्घालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।
यह बातें बुधवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सभागार में आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए महंत मिथिलेश नाथ योगी व उपजिलाधिकारी वनिोद कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि 6 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा पर मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्घालुओं के आने की संभावना है।
कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना बहुत ही आवश्यक है। ऐसे में श्रद्घालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। बिना मास्क लगाए श्रद्घालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। आगामी सावन मास को देखते हुए भी मंदिर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्रद्घालुओं को स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का हर हाल में पालन कराया जाएगा। मंदिर में प्रवेश से पहले सभी को हाल सैनिटाइज करना अनिवार्य रहेगा।