बिहार में शाद बलरामपुरी को सम्मानित करते राज्यपाल।-स्रोत : स्वयं
बलरामपुर। बिहार साहित्य महोत्सव में शहर के कवि व शायर डॉ. सुबहान शाद बलरामपुरी को बिहार की राजधानी पटना में सम्मानित किया गया। उनके साथ बहराइच के शायर रईस सिद्दीकी बहराइची, पीके प्रचंड, डाॅ. सगीर अहमद सिद्दीकी, काशिफ नानपारवी को भी सम्मानित किया गया।
इसके अलावा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अलग से राजभवन में देवीपाटन मंडल के इन शायरों को सम्मानित किया।पटना के रोटरी भवन में पिछले दिनों दो दिवसीय बिहार साहित्य महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें राज्य भाषा विभाग के अपर सचिव सह निदेशक एसएम परवेज आलम ने देश-विदेश के 150 हिंदी-उर्दू साहित्यकार, लेखक, पत्रकार को उनके साहित्यिक योगदान के लिए अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।