फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सात शोधकर्ताओं को मिली पीएचडी की उपाधि

विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं को दी गई उपा​धि।-स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में शोध कार्य करने वाले सात शोधकर्ताओं को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि मिलने पर शिक्षकों व परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में बीते दिन आयोजित दीक्षांत समारोह में एमएलके महाविद्यालय बलरामपुर के शिक्षाशास्त्र विषय में छह एवं राजनीति विज्ञान विषय में शोध कार्य करने वाले एक शोधकर्ता को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। एमएलके महाविद्यालय के प्रो. एसपी मिश्रा के निर्देशन में अभिषेक सिंह, देश दीपक वर्मा व अंजली सिंह तथा प्रो. राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में रजनीश कुमार पांडेय, पवन कुमार गुप्त व इतेंद्र धर दूबे ने शिक्षाशास्त्र विषय में अपना शोधकार्य पूर्ण किया है।
वहीं राजनीति विज्ञान विषय में शोध निर्देशक डॉ. आशीष लाल के निर्देशन में आदित्य प्रताप सिंह ने शोधकार्य पूरा करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि मिलने पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. पी के सिंह व डॉ. राम रहीस सहित शिक्षाशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान के शिक्षकों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें