बलरामपुर। जिले में रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में सात व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरा के सिंहपुर में दो तथा चौक बाजार बलरामपुर, एमआईके हॉस्पिटल बलरामपुर एवं श्रीदत्तगंज ब्लॉक के चमरुपुर, जगदेवा व मझारी गांव में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
पॉजिटिव पाए गए इन व्यक्तियों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। रविवार को पांच कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1872 हो गई हैं। 1747 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 29 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 62 है।