फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीनीकरण न होने से 43 स्टॉफ नर्सों की सेवाएं समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नवीनीकरण न होने के कारण आउट सोर्शिंग के तहत जिले के विभिन्न अस्पतालों में तैनात 43 स्टॉफ नर्सों की सेवाएं समाप्त हो गई है। स्टॉफ नर्सों की सेवा समाप्त होने से अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित होने लगी है। इसका असर मरीजों पर भी पड़ रहा है। मरीज स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के चलते परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि सेवा प्रदाता कंपनी अवनि परिधि से अनुबंध के माध्यम से जिले के विभिन्न अस्पतालों में स्टॉफ नर्सो की तैनाती की गई थी। 31 जुलाई को इस संस्था का अनुबंध समाप्त हो गया था।
अभी तक नवीनीकरण न होने के कारण अनुबंध के तहत जिले के सीएचसी व पीएचसी में तैनात 26, जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात 10, जिला महिला चिकित्सालय में तैनात चार तथा जिला मेमोरियल अस्पताल में तैनात तीन स्टॉफ नसो की सेवा समाप्त की गई है।
विज्ञापन

बतातें चलें कि जिला संयुक्त चिकित्सालय सहित जिले के विभिन्न अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की भारी कमी के बीच इन स्टॉफ नर्सों की सेवा समाप्त होने का खामियाजा अब मरीजों को भुगतना पड़ेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता न होने पर प्रसव आदि का कार्य इन्हीं नर्सो के माध्यम से होता रहा है। अब स्टॉफ नर्सों की सेवा समाप्त होने से अस्पतालों मे प्रसव व नसबंदी आदि की सेवाएं भी प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें